04/01/2026
सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
साथियों,
नव वर्ष केअवसर पर आइडियल सोसाइटी ऑफ़ इंडिया डिजाइनर्स की मीटिंग होटल पलाश में हुई जिसमें निम्न निर्णय लिए गए:-
1.सोसायटी की सदस्यता शुल्क रुपए 1000 प्रति वर्ष,एवं आजीवन सदस्यता रू 10000.00 है।
सभी सदस्यों से निवेदन की कृपया वर्ष 2026 की सदस्यता शुल्क जमा करने का कष्ट करें।
2.प्रत्येक माह किसी एक्सपर्ट का लेक्चर या किसी विषय पर वर्कशॉप का आयोजन किया जाए इसके लिए किसी स्पॉन्सर का प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।
3.दिनांक 1 फरवरी को सांची उदयगिरि विदिशा की हेरिटेज वॉक आयोजित की जावेगी
4.अक्टूबर माह में आशियाना-6 का आयोजन किया जावेगा।
5.अध्यक्ष द्वारा जानकारी दी गई कि आइडियल सोसाइटी ऑफ इंटीरियर डिजाइनर्स को MSME में पंजीकृत हो चुकी है तथा PHD Chambers of commerce and industry की सदस्यता भी शीघ्र हों जावेगी।
6.सोसायटी के आय व्यय का लेखा जोखा तैयार करके सीए द्वारा सत्यापित कराया जावेगा।
7.रजिस्ट्रार फर्म्स एवं सोसाइटी में सोसाइटी की वार्षिक रिपोर्ट एवं आवश्यक शुल्क जमा किया जावेगा।
8.सोसायटी के वेबसाइट को चालू करके उसे नियमित रूप से संचालित किया जाएगा, आवश्यक शुल्क जमा किया जावेगा।
इस अवसर पर श्री रूपक राव, संदीप तिवारी, श्रीमती मंजरी श्रीवास्तव, श्रीमती रश्मि जैन एवं कैलाश वर्मा उपस्थित थे।
इस अवसर पर श्री कैलाश वर्मा द्वारा सभी को नववर्ष के अवसर पर उपहार भेंट किए गए।
-संदीप तिवारी
सचिव
आइडियल सोसाइटी ऑफ इंटीरियर डिजाइनर्स