Swadeshee Masale

Swadeshee Masale शुद्धता एवं स्वच्छता से परिपूर्ण स्व?

भोजन को सुवास बनाने, रंगने या संरक्षित करने के उद्देश्य से उसमें मिलाए जाने वाले सूखे बीज, फल, जड़, छाल, या सब्जियों को ‘मसाला (spice) कहते हैं। कभी-कभी मसाले का प्रयोग दूसरे फ्लेवर को छुपाने के लिए भी किया जाता है।
मसाले, जड़ी-बूटियों से अलग हैं। पत्तेदार हरे पौधों के विभिन्न भागों को जड़ी-बूटी (हर्ब) कहते हैं। इनका भी उपयोग फ्लेवर देने या अलंकृत करने के लिए किया जाता है। बहुत से मसालों में सूक्ष

्मजीवाणुओं को नष्ट करने की क्षमता पाई जाती है।
मसाले रसोई का अभिन्न अंग है। हम लोग रसोई में कई तरह के मसाले काम में लेते है। हल्दी, धनिया, जीरा, मेथी, अजवाइन और हींग आदि रोजाना के खाने में शामिल होते है। मसाले खाना बनाने की प्रक्रिया का एक छोटा-सा अभिन्न हिस्सा होते है।
विश्व मसाला उत्‍पादन में भारत की स्थिति:
भारत को मसालों का घर कहा जाता है। भारतीय मसाला अनुसंधान संस्थान भारत का एक स्वायत्त अनुसंधान संस्थान है जो मसालों से सम्बन्धित अनुसंधान में संलग्न है। इसका मुख्यालय कोझीकोड (केरल) में स्थित है। यहाँ विविध प्रकार के मसाले उत्त्पन्न किये जाते हैं, यथा काली मिर्च, इलायची (छोटी और बड़ी), अदरक, लहसुन, हल्दी, लाल मिर्च आदि। भारत, मसालों और मसाला उत्‍पादों का सबसे बड़ा उत्‍पादक, उपभोक्‍ता और निर्यातक हैं। आईएसओ (ISO) द्वारा सूचीबद्ध 109 मसालों में से भारत, अपने विविधतापूर्ण कृषि जलवायुवीय प्रदेशों के कारण 75 पैदा करता हैं। देश के लगभग सभी राज्‍य और संघ राज्‍यक्षेत्र कोई न कोई मसाला उगाते हैं। विश्‍व मसाला व्‍यापार में, वैश्विक निर्यात में भारत का हिस्‍सा 48 प्रतिशत है और निर्यात मूल्‍य में 44 प्रतिशत हैं। यह हर वर्ष 0.40 मिलियन टन से अधिक मसालों का निर्यात करता हैं।

Address

Dadri
Greater Noida
201008

Opening Hours

Monday 6am - 10pm
Tuesday 6am - 10pm
Wednesday 6am - 10pm
Thursday 6am - 10pm
Friday 6am - 10pm
Saturday 6am - 10pm
Sunday 6am - 10pm

Telephone

+919310849403

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Swadeshee Masale posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Swadeshee Masale:

Share