Sant Mahavir Jain Trust

Sant Mahavir Jain Trust Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sant Mahavir Jain Trust, Home decor, NH-352, Ashraf Garh, Nr. New Bus Stand,, Jind.

संत महावीर जैन ट्रस्ट एक सामाजिक संस्था है जो शिक्षा, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, हथकरघा एवं हस्तशिल्प संवर्धन तथा समाज कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत है। हमारा उद्देश्य सेवा, सहयोग और आत्मनिर्भरता के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।

दैनिक जागरण सम्मान समारोह में संत महावीर जैन ट्रस्ट के चेयरमैन शमशेर सिंह नैन हुए सम्मानितजींद, 7 जून। समाज सेवा, कौशल व...
07/06/2026

दैनिक जागरण सम्मान समारोह में संत महावीर जैन ट्रस्ट के चेयरमैन शमशेर सिंह नैन हुए सम्मानित

जींद, 7 जून। समाज सेवा, कौशल विकास एवं ग्रामीण उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए संत महावीर जैन ट्रस्ट के चेयरमैन श्री शमशेर सिंह नैन को दैनिक जागरण द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर दैनिक जागरण के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य अतिथियों ने श्री नैन के नेतृत्व में ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संत महावीर जैन ट्रस्ट शिक्षा, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, हैंडलूम एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है, जिससे हजारों युवाओं और जरूरतमंद परिवारों को लाभ मिल रहा है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद श्री शमशेर सिंह नैन ने दैनिक जागरण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि ट्रस्ट से जुड़े सभी सहयोगियों, कार्यकर्ताओं एवं लाभार्थियों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट भविष्य में भी समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

समारोह में उपस्थित लोगों ने श्री नैन को बधाई देते हुए उनके सामाजिक योगदान को प्रेरणादायक बताया।

Address

NH-352, Ashraf Garh, Nr. New Bus Stand,
Jind
126102

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sant Mahavir Jain Trust posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category