18/08/2026
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जून में आयोजित UGC-NET परीक्षा के अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी (समाजशास्त्र) के पेपर दोबारा कराने का फैसला किया है. जांच समिति द्वारा प्रश्नपत्रों में गंभीर खामियां पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है. एजेंसी की इस लापरवाही का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है, जिससे अभ्यर्थियों में भारी गुस्सा है.