Management Information System

Directions Contact the business

Management Information System Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Management Information System, Kitchen/Cooking, Police Line, Pakur.

20/11/2022

dear son and doughter #

14/11/2022
🖥 कंप्यूटर : सामान्य ज्ञान 🖥🔷 कम्प्यूटर एक इलेक्ट्रानिक मशीन है । इसका हिंदी नाम संगणक है ।🔷आधुनिक कम्प्यूटर का पिता चार...
07/11/2022

🖥 कंप्यूटर : सामान्य ज्ञान 🖥

🔷 कम्प्यूटर एक इलेक्ट्रानिक मशीन है । इसका हिंदी नाम संगणक है ।

🔷आधुनिक कम्प्यूटर का पिता चार्ल्स बैवेज को कहते हैं ।

🔷कैलक्यूलेटर का आविष्कार पास्कल ने किया था ।

🔷भारत मे निर्मित पहला कम्प्यूटर सिद्धार्थ था ।

🔷सबसे बडा कम्प्यूटर नेटवर्क इंटरनेट है ।

🔷भारत का प्रथम कम्प्यूटर बैंगलूर के प्रधान डाक घर मे लगाया गया ।

🔷इटरनेट का प्रथम प्रयोग अमेरिका के रक्षा अनुसंधान मे हुआ ।

🔷कम्प्यूटर मे प्रयुक्त होने वाला IC चिप्स सिलिकान का बना होता है ।

🔷भारत का सिलिकान वैली बैंगलोर को कहते हैं ।

कम्प्यूटर का मस्तिष्क सी.पी.यू. को कहते हैं ।

🔷कम्प्यूटर अपने परिणाम को भविष्य हेतु मैमोरी मे सुरक्षित रखता है ।

🔷IC का पूर्ण रूप इंटरग्रेटेड सर्किट होता है ।

🔷IBM का पूर्ण रूप इंटरनेशनल बिजनेस मशीन है ।

🔷WWW का पूर्ण रूप वर्ल्ड वाईड वेव है ।

🔷LAN का पूर्ण रूप लोकल एरिया नेटवर्क है ।

🔷WAN का पूर्ण रूप वाइड एरिया नेटवर्क है ।

🔷RAM का पूर्ण रूप रैंडम एक्सिस मेमोरी है ।

🔷ROM का पूर्ण रूप रिड ओनली मेमोरी है ।

🔷CD का पूर्ण रूप काम्पैक्ट डिस्क होता है ।

🔷VDU का पूर्ण रूप विजुअल डिस्प्ले यूनिट है ।

🔷HTML का पूर्ण रूप हायपर टेक्ट मार्कप लांग्वेज है ।

🔷HTTP का पूर्ण रूप हायपर टेक्ट ट्रांसफर प्रोटोकाल है ।

🔷ALU का पूर्ण रूप अर्थमेटिक लाजिकल यूनिट है ।

🔷CPU का पूर्ण रूप सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट है ।

🔷CU का पूर्ण रूप कंट्रोल यूनिट होता है ।

🔷COBOL का पूर्ण रूप कामन बिजनेस ओरिएंटेड लांग्वेज है ।

🔷DOS का पूर्ण रूप डिस्क आपरेटिंग सिस्टम है ।

🔷E MAIL का पूर्ण रूप इलेक्ट्रानिक मेल होता है ।

🔷FAX का पूर्ण रूप फार अवे झेरोक्स होता है ।

🔷कम्प्यूटर को बंद करने की प्रक्रिया को शट डाउन तथा चालू करने की प्रक्रिया को बुट अप कहते है ।

🔷मॉनिटर का अन्य नाम VDU है ।

🔷स्टैंडर्ड की बोर्ड मे 101 बटन तथा 12 फंक्शन कीज होती हैं ।

🔷चुम्बकीय डिस्क पर आयरन आक्साइड की परत होती है ।

🔷बाइनरी नम्बर प्रणाली मे 0 तथा 1 का प्रयोग होता है ।

🔷फलापी डिस्क की साइज 3.25” तथा 5.25” होती है ।

🔷कम्प्यूटर नेटवर्क से सम्पर्क जोडने की प्रक्रिया को ‘लाग इन’ तथा सम्पर्क तोडने को ‘लाग आउट’ कहते हैं ।

🔷आपरेटिंग सिस्टम मे RAM का प्रयोग किया जाता है ।

🔷कम्प्यूटर मे प्रोग्राम की सूची को मेंयू कहते हैं ।

🔷मोडेम टेलीफोन लाइन पर काम करता है ।

🔷कम्प्यूटर के डम्प होने का कारण वाइरस होता है ।

🔷कम्प्यूटर वाइरस एक डिस्ट्रकटिव प्रोग्राम होता है ।

🔷कम्प्यूटर का भौतिक बनावट हार्डवेयर कहलाता है ।

🔷हार्ड डिस्क की गति RPM. मे मापी जाती है ।

🔺 8 बिट = 1 बाइट
🔺 1024 बाइट = 1 किलो बाइट
🔺 1024 किलो बाइट = 1 MB
🔺 1024 MB = 1 GB

🔷 IBM (इंटर नेशनल बिजनेस मशीन) एक कम्प्यूटर कम्पनी है ।

🔷कम्प्यूटर का मुख्य पृष्ट डेस्क टाप कहलाता है ।

🔷कम्प्यूटर के क्षेत्र मे महान क्रांति 1960 ई. मे आयी ।

🔷DOS और WINDOWS एक प्रकार के आपरेटिंग सिस्टम हैं ।

🔷माउस,की बोर्ड, जायस्टिक, स्कैनर, तथा लाइट पेन इनपुट डिवाइस के उदाहरण हैं ।

🔷परिंटर, स्पीकर, तथा मानिटर आउटपुट डिवाइस हैं ।

🔷इंटरनेट पर भेजा जाने वाला संदेश ई मेल कहलाता है ।

🔷उच्चस्तरीय भाषा से मशीनी भाषा मे रूपांतरण सोर्स प्रोग्राम द्वारा होता है ।

🔷अग्रेजी के समान उच्चस्तरीय भाषा कोबोल है ।

🔷परोग्राम हेतु विकसित प्रथम भाषा फोरट्रान है ।

🔷उच्चस्तरीय भाषा का अनुवाद निम्न स्तरीय भाषा मे कम्पाइलर करता है ।

🔷उच्चस्तरीय भाषा का विकास IBM ने किया ।

🔷फोरट्रान,कोबोल, बेसिक, अल्गोल, पास्कल आदि उच्चस्तरीय भाषाएं हैं ।

🔷मदर बोर्ड एक सर्किट बोर्ड है, इसमे सी.पी.यू. जोडे जाते हैं ।

🔷हार्ड डिस्क मे कम्प्यूटर प्रोग्रामों को स्टोर किया जाता है ।

🔷कम्प्यूटर तीन प्रकार के होते हैं- डिजिटल, एनालाँग, एवं हाइब्रिड

🔷असेम्बलर ,असेम्बली भाषा को यंत्र भाषा मे बदलता है
By Md Tarik Ajij

https://youtu.be/3s5LsJSMFAs
28/10/2022

https://youtu.be/3s5LsJSMFAs

HOW TO WORK IN UDISEPLUS 2021-22.HOW TO FILL DATA UDISEPLUS.HOW TO FILL STUDENT DATA IN UDISE.HOW TO UPDATE UDISEPLUS DATA.UDISEPLUS 2021-22 में किस तरह कार्...

06/10/2022

अब तक फोन फटने की खबर आती थी लेकिन, अब ताजा मामला TV के Blast होने का आया है. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में TV फटने से एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए. इसको लेकर बताया जा रहा है कि 17 वर्षीय किशोर कमरे में टीवी देख रहा था. तभी वो ब्लास्ट हो गया. इससे कमरे में मौजूद दूसरे लोग भी घायल हो गए.

इसके बाद से इस बात पर लगातार चर्चा हो रही है कि क्या टीवी में इतना जोरदार धमाका हो सकता है कि वो किसी की जान ले ले. स्थानीय लोग कह रहे हैं कि क्षेत्र में वोल्टेज की काफी ज्यादा समस्या रहती है. हाई वोल्टेज की वजह से ब्लास्ट का अनुमान लगाया जा रहा है.

TV में धमाका क्यों हुआ ये जानकारी तो जांच के बाद ही सामने आ पाएगी. लेकिन, कई फैक्टर्स शामिल हैं जिनकी वजह से टीवी में आग लग सकती है. हालांकि ज्यादातर टीवी एक्सपर्ट्स ये कहते हैं कि LED टीवी ब्लास्ट होने पॉसिबल ही नहीं है. हमने कोरा से कुछ एक्सपर्ट्स के फाइंडिंग्स निकाले हैं जो काफी पहले के हैं.

इनमे एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर Terry Codding के मुताबिक, LED TV के कॉम्पोनेंट्स ब्लास्ट कर सकते हैं. यहां पर कॉम्पोनेंट्स से मतलब केवल कैपेसिटर से है. हालांकि, इससे ज्यादा बड़ा धमाका नहीं होता है. लेकिन, इसकी वजह से दूसरे कॉम्पोनेंट्स औऱ टीवी की स्क्रीन फूट सकती है जो टीवी देख रहे व्यक्ति को घायल कर सकती है.

हालांकि, टेरी कहते हैं इसकी संभावना काफी कम होती है. उनका कहना है कि ऐसी घटना 10 लाख में एक हो सकती है.

जबकि दूसरे एक्सपर्ट्स बताते हैं कि ब्लास्ट होने के लिए स्टोर एनर्जी का रैपिड रिलीज यानी तेजी से निकलना जरूरी है. ये आमतौर पर स्टोर केमिकल एनर्जी के लिए होता है. CRT के वैक्यूम ट्यूब में पोटेंशियल एनर्जी स्टोर हो सकती है.

इलेक्ट्रिकल फ्लक्चुएशन के केस में जोरदार ब्लास्ट हो सकता है. हालांकि, ये CRT वाले टीवी के साथ हो सकता है. लेकिन, गाजियाबाद में जो टीवी ब्लास्ट हुआ है उसको लेकर साफ नहीं है वो कौन सा टीवी था और उसके ब्रांड का नाम भी क्लियर नहीं है. रिपोर्ट में बताया गया है कि टीवी को मृतक ही खरीद कर लाया था.

इस मामले में क्या हुआ है ये अभी क्लियर नहीं है. इसी वजह से कई एक्स्पर्ट्स ये मान रहे हैं कि धमाके की वजह LED टीवी नहीं, बल्कि पावर सोर्स रहा होगा. शॉर्ट सर्किट की वजह से टीवी के शीशे फूटे होंगे और उससे ये हादसा हुआ होगा. लेकिन अभी ये भी कहना जल्दबाजी होगी.

इंजीनियर Yuan Gao कहते हैं कि ज़्यादातर इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स जो पावर से कनेक्टेड होते हैं उनमें एक्सप्लोड होने के चांसेस रहते हैं. हालाँकि इसकी संभावना काफ़ी कम होती है. पावर सर्ज होने पर इस तरह के इलेक्ट्रकिल मैलफंक्शन हो सकते हैं. हालाँकि इससे ब्लास्ट होने का कोई लेना देना नहीं होता, बल्कि स्मोक निकलते हैं और जल्दी ही वेपराइज्ड हो जाते हैं.

बिना ब्रांड वाले टीवी से सावधान

आपको कई थर्ड पार्टी वेबसाइट्स पर ऐसे सेलर्स मिल जाएंगे जो सस्ते में टीवी बेचने का दावा करते हैं. ये CRT टीवी हो सकते हैं जिन्हें LED TV के नाम पर सस्ते में बेचा जाता है.

इसके लिए ग्राहक को सावधान रहने की जरूरत है. वो किसी भी अनजान वेबसाइट या सेलर से सस्ते में बिना ब्रांड वाले टीवी को खरीदने से बचें. इन टीवी के कंपोनेंट्स को भी सेलर्स कई बार बदल देते हैं जिस वजह से कंपटिबिलिटी इशू आ जाती है. इससे टीवी धीरे-धीरे गर्म हो जाता है और ब्लास्ट होने की संभावना बढ़ जाती है.

नई दिल्ली, टेक डेस्क। वॉट्सऐप ने कुछ समय पहले व्यू वंस फीचर लॉन्च किया था, लेकिन इसे ठीक से जारी नहीं किया गया। कंपनी ने...
06/10/2022

नई दिल्ली, टेक डेस्क। वॉट्सऐप ने कुछ समय पहले व्यू वंस फीचर लॉन्च किया था, लेकिन इसे ठीक से जारी नहीं किया गया। कंपनी ने इस फीचर को यूजर्स को ज्यादा प्राइवेसी देने के मकसद से पेश किया था। इसकी मदद से आपके द्वारा भेजी गई फ़ोटो और वीडियो प्राप्तकर्ता के एक बार खोले जाने के बाद आपके वॉट्सऐप चैट से गायब हो जाती हैं। लेकिन, ऐप इसमें रिसीवर को साझा की गई तस्वीर का स्क्रीनशॉट लेने की सुविधा भी देता है, जो सिक्योरिटी के तहत सही नहीं है।

व्यू वंस फीचर में बदलाव
हालांकि WhatsApp को इस समस्या का एहसास हो गया है और अब वह उसे सही कर रहा है। WaBetaInfo से पता लगा है कि वॉट्सऐप लेटेस्ट बीटा अपडेट में अब उन तस्वीरों के स्क्रीनशॉट लेने की क्षमता को रोक रहा है जिन्हें व्यू वन्स फीचर का उपयोग करके साझा किया गया है। बता दें कि अगर स्क्रीनशॉट लेने का प्रयास किया जाता है तो प्रेषक को कभी भी सतर्क नहीं किया जाएगा। लेकिन वॉट्सऐप अपनी सुरक्षा नीति के हिस्से के रूप में स्क्रीनशॉट लेने की क्षमता को ब्लॉक कर देगा।
यूजर्स ध्यान दें! WhatsApp ने सिक्योरिटी को लेकर किया ये बड़ा बदलाव, जानें कैसे होगा आपका

यह भी पढ़ें- WhatsApp की मदद से फोन पर ऐसे डाउनलोड करें पैन और आधार कार्ड, यहां जानें तरीका

स्क्रीन रिकॉर्डिंग भी नहीं कर सकेंगे यूजर्स
व्यू वन्स फीचर का उपयोग करके साझा किए गए वीडियो के लिए, प्लेटफॉर्म यूजर को साझा कंटेंट को देखते समय स्क्रीन रिकॉर्डिंग करने से भी रोकेगा। लेटेस्ट अपडेट ऑटोमेटिकली लागू होता है और यूजर्स को कुछ भी करने की जरूरत नहीं होती है।

हालांकि, कोई भी दूसरे फोन का उपयोग करके फोटो क्लिक करने या वीडियो रिकॉर्ड करने में सकता है। लेकिन, इसमें वॉट्सऐप की गलती नहीं है और प्लेटफॉर्म इसके बारे में कुछ नहीं कर सकता है। इसलिए, लोगों को सलाह दी जाती है कि इस सुविधा का उपयोग करके कुछ भी भेजने से पहले सावधान रहें।

मैसेज के लिए नहीं है ये ऑप्शन
ध्यान रखें कि प्लेटफ़ॉर्म "डिसअरियरिंग मैसेज" को ब्लॉक नहीं कर रहा है क्योंकि नया अपडेट वर्तमान में केवल इमेद और वीडियो तक ही सीमित है। हालांकि यह फीचर मैसेजिंग ऐप के स्टेबल वर्जन में कब आएगा, इसकी कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल, वॉट्सऐप लोगों को किसी भी व्यू वन्स इमेज या वीडियो को फॉरवर्ड, एक्सपोर्ट या सेव करने की अनुमति नहीं देता है।

04/10/2022

हमारे झारखंड के प्राइमरी एवं सेकेंडरी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक से मेरा निवेदन है कि उन्हें विद्यालय से संबंधित किसी भी प्रकार की तकनीकी सहायता की आवश्यकता के लिए मैंने यह फेसबुक पेज बनाया है इस पेज के माध्यम से आपको किसी भी प्रकार की विद्यालय से संबंधित तकनीकी सहायता प्रदान किया जाएगा उदाहरण के तौर पर ई विद्या वाहिनी से संबंधित सभी प्रकार के समस्याओं के समाधान जैसे बच्चों का प्रोग्रेशन करना, शिक्षक उपस्थिति से संबंधित बायोमेट्रिक उपस्थिति से संबंधित मैनुअल उपस्थिति से संबंधित उपस्थिति करने के बाद सिंक करने से संबंधित, ई विद्या वाहिनी में बच्चों की उपस्थिति बनाना, शिक्षक उपस्थिति बनाने के बाद विद्यालय से ज्यादा दूरी पर लोकेशन दिखाना, समग्र shiksha.in पर किसी भी प्रकार की समस्या, यू डाइस प्लस से संबंधित समस्याएं, डर ऐप से संबंधित समस्याएं इत्यादि इत्यादि समस्याओं का समाधान चैनल के माध्यम से आप सभी को दिया जाएगा।

Address

Police Line
Pakur
816107

Opening Hours

9am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Management Information System posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Management Information System:

Shortcuts

Share