03/03/2026
लखनऊ में राज भवन कंस्ट्रक्शन कंपनी की नई शाखा के भव्य उद्घाटन समारोह की हर्षोल्लासपूर्ण झलकियाँ ✨
हमें यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि डॉ. आशीष गौतम जी के मार्गदर्शन में राज भवन कंस्ट्रक्शन कंपनी की लखनऊ शाखा का शुभारंभ आज गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री Brajesh Pathak जी तथा कैबिनेट मंत्री Om Prakash Rajbhar जी ने फीता काटकर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई, जिनमें प्रमुख रूप से राज्य मंत्री Daya Shankar Singh जी, बिहार से कांग्रेस एमएलसी Madan Mohan Jha जी, विभिन्न राज्य स्तरीय आईएएस एवं आईपीएस अधिकारीगण, माननीय जिला न्यायाधीश महोदय, लखनऊ के प्रतिष्ठित पत्रकार बंधु एवं शहर के प्रमुख उद्योगपति शामिल रहे।
आप सभी के स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद से हम गुणवत्ता, विश्वास और उत्कृष्ट निर्माण सेवाओं के नए मानक स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
हम लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लेते हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये आप सभी का हृदय से धन्यवाद। 🙏