26/07/2026
आज दिनांक 25.07.2026 को उपाध्यक्ष, बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा रामगंगा नगर आवासीय योजना सहित प्राधिकरण द्वारा विकसित विभिन्न आवासीय एवं वाणिज्यिक परिसरों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता, कार्यदायी संस्थाओं एवं संबंधित ठेकेदारों के प्रतिनिधि उपस्थित विकास एवं अवस्थापना कार्यों का गहन निरीक्षण किया गया।