Bharti's So Sweet Kitchen

Bharti's So Sweet Kitchen Recipes Of Indian Sweets By Bharti Sharma !!

माता सीता के अवतरण दिवस सीता नवमी की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🏼 मां के नैवेद्य में आज बनाई गोरखपुर की भुने ...
25/04/2026

माता सीता के अवतरण दिवस सीता नवमी की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🏼
मां के नैवेद्य में आज बनाई गोरखपुर की भुने चने की बर्फी 😊

24/04/2026

पुणे की सुप्रसिद्ध मैंगो मस्तानी की ओरिजनल रेसिपी 😃 अरे भाई मैंगो मस्तानी सिर्फ और सिर्फ हापुस आम से ही बन सकती है बाकी तो मैंगो शेक कहलाते हैं और एक चीज इसमें डाली है जो ज्यादातर लोग गलती कर देते हैं और उसके बदले कुछ दूसरी चीज डाली देते हैं।


मैं जब 27 साल पहले शादी करके पुणे में आई तब एक दिन पतिदेव ने कहा कि चलो तुम्हें मस्तानी पिलाता हूं। मैं सोचने लगी कि मस्...
24/04/2026

मैं जब 27 साल पहले शादी करके पुणे में आई तब एक दिन पतिदेव ने कहा कि चलो तुम्हें मस्तानी पिलाता हूं। मैं सोचने लगी कि मस्तानी नाम तो इतिहास में पढ़ा है फिर ये क्या प्रकार है 😃
उस समय तो सिर्फ सदाशिव पेठ में ही सुजाता मस्तानी की दुकान थी जहां हर समय लाइन लगी रहती थी। वहां जाकर जब मैं मेन्यू देखने लगी तो पतिदेव बोले मस्तानी मतलब सिर्फ और सिर्फ मैंगो मस्तानी बाकी सब तो मिल्क शेक होते हैं। मैंने फुल ग्लास मस्तानी ली और वो पीने के साथ मैंगो आइसक्रीम खाना मतलब स्वर्गीय आनंद था 😘 वो स्वाद में आज भी नहीं भूली हूं। अब तो पता नहीं क्यों पर मीठा बहुत कर दिया है तो मन नहीं करता लेने का। अब तो मैं घर पर ही बनाती हूं। हो सकता है तरीका अलग हो पर स्वाद लाजवाब लगता है क्योंकि मीठा हम अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं।
रेसिपी वीडियो के लिए कमेंट में "YES" लिखें 😊

इसका रेसिपी वीडियो चाहिए तो कमेंट करें 😊 एक बार बनाकर फ्रिज में एक महीना स्टोर कर सकते हैं
24/04/2026

इसका रेसिपी वीडियो चाहिए तो कमेंट करें 😊 एक बार बनाकर फ्रिज में एक महीना स्टोर कर सकते हैं

आज आपने नाश्ते में क्या खाया 😊मेरे पापा बहुत स्वादिष्ट चटपटा पोहा बनाते हैं। कभी मौका मिला तो उनसे पोहे बनवाकर वीडियो बन...
24/04/2026

आज आपने नाश्ते में क्या खाया 😊
मेरे पापा बहुत स्वादिष्ट चटपटा पोहा बनाते हैं। कभी मौका मिला तो उनसे पोहे बनवाकर वीडियो बनाऊंगी 😃

मेरी तो बचपन से ही बंगाली मिठाइयां फेवरेट रहीं हैं 😘 और आपको कौन-कौन सी मिठाइयां पसंद है 😊
24/04/2026

मेरी तो बचपन से ही बंगाली मिठाइयां फेवरेट रहीं हैं 😘 और आपको कौन-कौन सी मिठाइयां पसंद है 😊

हो सकता है आपको ये फोटो AI generated लग रही हो पर बता दूं कि मैंने अभी तक ये टेक्नोलॉजी काम में नहीं ली। ये फोटो बिटिया ...
23/04/2026

हो सकता है आपको ये फोटो AI generated लग रही हो पर बता दूं कि मैंने अभी तक ये टेक्नोलॉजी काम में नहीं ली। ये फोटो बिटिया के Realme 7 pro से ली थी नीचे काले रंग की गद्दी रखी थी। पता नहीं क्यों पर मुझे AI वाले फोटो और रेसिपी वगैरह genuine नहीं लगते। इसीलिए मैं ऐसी कोई पोस्ट दिखे तो स्किप कर देती हूं।
कुछ लोग कहते हैं कि फोटो आकर्षक होगी तभी लोग पोस्ट या वीडियो देखेंगे पर मुझे लगता है कि हमने जो बनाया है उसका असली रूप ही दर्शकों को दिखाएं तो अच्छा रहता है क्योंकि वो हम पर विश्वास रखकर कोई रेसिपी ट्राय करते हैं और वैसी ना बने तो उन्हें लग सकता है कि हमें फंसाया गया है।
वैसे आजकल यूट्यूब और फेसबुक पर ऐसी बहुत सी पोस्ट, वीडियो मिल जाएंगे जो दिखाते कुछ हैं और वीडियो के अंत में कुछ और ही होता है 😀
यूट्यूब पर इसे Clickbait कहते हैं शायद जो यूट्यूब की पॉलिसी के हिसाब से तो गुनाह है पर फिर भी पता नहीं कैसे यूट्यूब के सिस्टम को पता नहीं चलता।
ऐसे बहुत से फेक चैनल, फेक वीडियो हैं जो कुछ भी दिखाते हैं और उनको लाखों में व्यूज़ भी मिल रहे हैं 🙄 दूसरी तरफ हम हैं जो सिद्धांत पर चलते हैं इसीलिए पीछे रह गए हैं। खैर कोई बात नहीं कछुआ धीरे-धीरे चलेगा पर एक दिन जीत उसी की होगी ये उम्मीद है 😊

मैं मारवाड़ी हां सा...बाटकी में चाय पीवां जणे रंगत आवे 😍
23/04/2026

मैं मारवाड़ी हां सा...बाटकी में चाय पीवां जणे रंगत आवे 😍

मारवाड़ की तपती धूप और लू के थपेड़ों से बचाव करना है तो रोज ये बेल शरबत जरूर पिएं 😊
23/04/2026

मारवाड़ की तपती धूप और लू के थपेड़ों से बचाव करना है तो रोज ये बेल शरबत जरूर पिएं 😊

23/04/2026

हम मारवाड़ी तो आमरस ऐसे ही बनाते हैं आप कैसे बनाते हो हमें बताना 😊 मेरी दादी मां से बहुत सारे किचन टिप्स सीखे थे उस में से एक ये आमरस बनाने का तरीका है।

गर्मियों में ये ठंडी ठंडी रसमाधुरी आत्मा को भी ठंडक देती है 😍😋😘
23/04/2026

गर्मियों में ये ठंडी ठंडी रसमाधुरी आत्मा को भी ठंडक देती है 😍😋😘

मुझे तो मावा गुलाबजामुन ही पसंद है मिल्क पाउडर वाले नहीं 😊 आपको कौनसे पसंद है....रेसिपी वीडियो पिन कमेंट में है         ...
23/04/2026

मुझे तो मावा गुलाबजामुन ही पसंद है मिल्क पाउडर वाले नहीं 😊 आपको कौनसे पसंद है....
रेसिपी वीडियो पिन कमेंट में है

Address

Samarth Nagar, Dhankawadi
Pune
411043

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bharti's So Sweet Kitchen posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bharti's So Sweet Kitchen:

Share